बरेली। शहर में रोजाना लगने वाले जाम से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों का ज्यादातर समय ट्रैफिक में फंसकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सुधार के लिए एसपी ट्रैफिक को ज्ञापन दिया। इसमें चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया, अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, संजीव चांदना, उत्सव मित्तल आदि ने कहा कि ज्यादातर चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। इससे जाम की स्थिति हर समय बनी रहती है। बाजार में कहीं भी पार्किंग नहीं है जिससे दुकानों पर आने वाले लोगों के सामने वाहन खड़ा करना भी समस्या है। एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार ने जल्द ही सभी बिंदुओं पर एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।