बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से गुरुवार को एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि एक कंपनी के संस्थापक अनिल सिन्हा, विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना को सम्मानित किया गया। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने चित्रांश महासभा के समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्य की जानकारी दी। यहां जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना, जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना मौजूद रहे।