फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने बांटे पौधे, इनकी रक्षा का वचन लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने ईद ड्यूटी की वजह से पर्यावरण दिवस कार्यक्रम गुरुवार को अपने कार्यालय में किया। उन्होंने स्टाफ से लेकर पत्रकारों तक को पॉट पर उनका नाम लिखे पौधे बांटे। ज्यादातर पौधे इनडोर में रखे जाने वाले और वातावरण में हवा को शुद्ध करने वाले थे। एडीजी ने सभी से वचन लिया कि वे इन पौधों की रक्षा करेंगे। कहा कि लोग खुद भी अपने घर व आसपास खाली जगह में पौधे लगाएं व उनका संरक्षण करें। ग्लोबल वार्मिंग के खतरे बताए। कहा कि इससे मानव और प्रकृति के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। पौधे लगाकर ही इससे निजात पा सकते हैं। साथ ही पेयजल संरक्षण व बिजली की खपत भी कम करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उनके स्टाफ ऑफिसर ओपी यादव, पीआरओ विप्लव शर्मा और जन शिकायत प्रकोष्ठ अधिकारी गीतेश कपिल मौजूद रहे। अधिकारी से पौधे पाकर स्टाफ खुश नजर आया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें