बरेली। खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के शिक्षक आसिफ अली के हाईकोर्ट में चल रहे मामले पर प्रभावी पैरवी नहीं करने पर डीआईओएस कार्यालय के प्रधान सहायक श्याम कुमार सिंह व सुहेल नासिर को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित कर बदायूं डायट में संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अपर शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडे ने चल रही जांच बरेली संयुक्त शिक्षा निदेशक से हटाकर मुरादाबाद के संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी है। सनद रहे कि पिछले वर्ष हाईकोर्ट ने आसिफ के वेतन संबंधी प्रकरण पर तत्कालीन डीआईओएस को अवमानना का दोषी पाया गया था। ऐसे समय पर विशेष अपील दाखिल नहीं करने व विभागीय निर्देशों की अवहेलना पर डीआईओएस कार्यालय के दोनों बाबुओं को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन के निर्देश हुए हैं।