फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे दो जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अग्रवाल सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को रामपुर गार्डन स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में पूर्व में तय हुए दो जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। वैवाहिक आयोजन घुड़चढ़ी के साथ शुरू हुआ। पार्क से दुर्गाबाड़ी स्थित मंदिर तक बरात गई और फिर वापस पार्क आई। जहां जयमाल कार्यक्रम हुआ और फिर रात करीब आठ बजे मंडप में अग्नि के फेरे लेकर दोनों जोड़े जीवनसाथी बने।
विज्ञापन

महामंत्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि नौ मई को आईएमए हॉल में एक दिवसीय 24वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ था। जिसमें करीब तीन सौ युवक युवतियों ने पंजीकरण कराया और दो जोड़ों ने वैवाहिक आयोजन के लिए सहमति जता दी थी। मीडिया प्रभारी राज अग्रवाल ने बताया कि परिणय सूत्र में शिवानी अग्रवाल (अलीगंज) संग अतुल अग्रवाल (बरेली) और काजल मित्तल (बरेली) संग शिवम गोयल (बरेली) बंधे। अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि परिणय सूत्र में बंधने वालों के गृहस्थी का सामान डबल बेड, गद्दे, अलमारी, किचन कटलरी, सीलिंग फैन, सूट और लहंगा, बिछुआ, पायल, मंगलसूत्र और अन्य सामान दिया गया। इस दौरान संयोजक दिनेश अग्रवाल, सहसंयोजक प्रदीप अग्रवाल, पुस्तिका संयोजक उमानाथ अग्रवाल, अमित गोयल और अन्य लोग मौजूद रहे।

26 साल पहले माता-पिता का भी हुआ था सामूहिक विवाह
बृहस्पतिवार को जिन दो जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ उसमें से एक जोड़े के माता-पिता का विवाह भी अग्रवाल सेवा समिति के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में हुआ था। बरेली निवासी अतुल अग्रवाल के पिता हरिओम अग्रवाल ने बताया कि 1993 में रामपुर में अग्रवाल सेवा समिति ने उनका विवाह संपन्न कराया था। वही, अब बेटे का विवाह भी समिति करा रही है, जिसके लिए उन्होंने समिति पदाधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें