बरेली। सीएमओ कार्यालय सभागार में गुरुवार को राजकीय आप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का निर्वाचन संपन्न हुआ। जो प्रांतीय पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) डॉ. आलोक चंद्रा के निर्देशन में हुआ। इसमें अरविंद कुमार अध्यक्ष, रचना सक्सेना महामंत्री, संजीव कनौजिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।