बरेली। निजात एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ऑन लाइन इस्लामिक क्वीज का आयोजन किया गया था। इसके दस विजेताओं को ईद के मौके पर काला इमामबाड़ा में पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान मौजूद मौलाना शमसुल हसन खां, मौलाना नूरुल हसन और मौलाना मोबीन हसन ने अपनी अपनी तकरीर में दुनियावी तालीम के साथ साथ दीनी तालीम हासिल करने पर जोर दिया। इसके बाद टॉप-10 में मुकाम हासिल करने वाले क्वीज के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इसमें मोनिस हैदर, महक जैदी, असद जैदी, रुखसाना जैदी, नरगिस असद, रेहान जैदी, जैफी जैदी, अलमास जोहरा, नाजिर हुसैन और शाहरुख काजमी हैं। इसके अलावा रमजान के पूरे महीने जवाब देने वालों को भी मैडल पहना कर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था के मौलाना समर हैदर आब्दी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिया मेंहदी, कलीम हैदर नकवी, जमर अब्बास जैदी का सहयोग रहा।