फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के टॉयलेट में ही मिलेगी सेनेटरी नैपकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने पब्लिक टायलेट में ही सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने और उनके डिस्पोजल का इंतजाम करने की योजना बनाई है। इसके लिए पहले चरण में शहर की दस टायलेट में मशीनें लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सरकार काफी गंभीर है। सैनेटरी नैपकिन का प्रयोग बढ़ाने के लिए तमाम जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। इसको ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद और आगरा के बाद अब बरेली नगर निगम भी इस संबंध में प्लानिंग कर रहा है। निगम के दस पब्लिक टॉयलेट में ऑटोमेटिक सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग और डिस्पोजल मशीनें लगाई जाएंगी। ताकि जरूरत के समय महिलाओं को इसके लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसकी दरें भी रियायती रखी जाएंगी और जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें