फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कई जगह लगे मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईद के मौके पर शहर में कई जगह मेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें ईदगाह, जामा मस्जिद, मलूकपुर और पुराना शहर में मेले लगाए गए। जो बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन बने रहे। यहां खेल खिलौनों से लेकर खानपान तक के समान उपलब्ध हैं। खास कर बच्चों ने जहां चाट पकौड़ों का आनंद लिया वहीं यहां लगे तरह तरह झूलों का भी भरपूर मजा लिया। यह मेले बृहस्पतिवार को भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन


व्यवस्था में इनका रहा सहयोग
बरेली। ईदगाह पर हुई नमाज की व्यवस्था में बरेली ईदगाह कर्बला कमेटी के लोगों का सहयोग रहा। इसमें अध्यक्ष खलील अहमद, सचिव सैयद हबीब हुसैन के साथ डा. सरताज हुसैन अब्बासी, महताब अली, गुलशन मियां, मुस्तकीम अहमद अंसारी, आबिद अली, इमरान खान, रईस खां, राना खां, जावेद नूरी आदि रहे।

अधिकारी और नेतागण भी ईदगाह पहुंचे
बरेली। ईदगाह पर नमाज के दौरान तमाम प्रशासनिक अधिकारी और नेतागण भी मौजूद रहे। जिन्होंने लोगों से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। इसमें जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, महापौर उमेश गौतम, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, सीओ सीमा यादव, समाजसेवी जेसी पालीवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद खां, कांग्रेस नेता अजय शुक्ला, कमलेश ठाकुर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सागर, अच्छन अंसारी और शिक्षक यामीन राईन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें