फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बार्डर तक मिले बाघ के पगमार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। जुगनूनागर और भाटिया फार्म के इलाके में बाघ की मौजूदगी की तस्दीक खुद वन विभाग ने कर दी है। सोमवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगमार्क के फोटो खींचकर लखनऊ और बरेली के अधिकारियों को भेजे हैं। वन विभाग ने बाघ के मूवमेंट का इलाका देखा तो वह बार्डर के गांवों से लेकर उत्तराखंड के इलाके तक निकला। यूपी वन विभाग ने उत्तराखंड वन विभाग को भी सतर्क किया है। बाघ की सटीक लोकेशन ट्रेस होने के बाद उसको पकड़ने के लिए टीम बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

जुगनूनागर और भाटिया फार्म इलाके में दो माह बाद बाघ ने फिर दस्तक दी है। आरएसएस के जिला संघ चालक शशांक भाटिया ने विधायक से मिलकर इस मामले को रखा था। सोमवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और बाघ के पकमार्क देखे। वन विभाग के भारत भूषण भट्ट व बलवंत सिंह ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि वह शाम को गांव के बाहर न निकलें और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। बाघ दिखने पर तत्काल उन्हें सूचना दें।

पगमार्क देखने से बाघ के प्रतीत होते हैं, लेकिन उसका मूवमेंट एरिया पकड़ में नहीं आ रहा है। निशान उत्तराखंड के गांवों तक मिले हैं। बाघ का मूवमेंट स्पष्ट होते ही उसको पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीण को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। - रवींद्र सक्सेना, रेंजर बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें