फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की काउंसलिंग छह से, दो चरणों में होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आगामी शैक्षिक सत्र के लिए बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया छह जून से शुरू होगी। दो चरणों में होने वाली पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। एक जुलाई से सत्र शुरू कर दिया जाएगा। काउंसलिंग का शेड्यूल मंगलवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिखना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बार बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आयोजित कराई थी। 15 अप्रैल को हुई इस प्रवेश परीक्षा में 5,66,399 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। 29 मई को रैंकिंग जारी हो चुकी है और अब छह जून से काउंसलिंग शुरू होगी। परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। काउंसलिंग का पहला चरण 6-18 जून और दूसरा चरण 15-28 जून के बीच होगा। शुरुआत के तीन दिन रजिस्ट्रेशन होंगे, उसके बाद तीन दिन में कॉलेज चयनित करना होगा और फिर दो दिन में फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहले चरण में 2.12 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। बाकी अभ्यर्थी को दूसरे चरण में मौका मिलेगा और उन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद ही कॉलेज के विकल्प दिखेंगे। एडमिशन की प्रक्रिया हाल में 30 जून तक पूरी करके एक जुलाई से सत्र शुरू कर दिया जाएगा।

पूल काउंसलिंग 28 जून से आठ जुलाई के बीच
दोनों चरण में पंजीकरण से छूटे अभ्यर्थियों के लिए पूल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग 28 जून से आठ जुलाई के बीच होगी और सत्र जारी रहेगा।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिशन तक की पूरी गाइडलाइंस और काउंसलिंग शेड्यूल मंगलवार से रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिखने लगेगा। प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया, अभ्यर्थी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही फार्म भरें ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के चलते ओटीपी अभ्यर्थी के मोबाइल पर ही आएंगे। ऐसे में इंटरनेट कैफे पर फार्म भरवाने वाले छात्र-छात्राएं ध्यान रखें कि उसमें मोबाइल नंबर उनका ही भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें