बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को 21वीं उप्र वाहिनी एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। कैंप में बरेली समेत शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, धामपुर और मीरगंज व अन्य जिलों के कई स्कूलों और कॉलेजों से कैडेट शामिल हुए। कैंप कमांडेंट कर्नल आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि शिविर में कैडेट को फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, बाधा दौड़ और अनुशासन समेत सेना के तौर तरीकों को सिखाया जाएगा। कैडेट को अनुशासन और एकजुटता का सुझाव दिया गया है। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी ने बताया कि एनसीसी के इस कैंप में दिल्ली में होने वाले थल सेना कैंप और भावलंकर शूटिंग कंपटीशन के लिए कैडेट का चयन होगा। कैंप में मेजर जावेद खालिद, मेजर पीके शर्मा, सूबेदार मेजर गोपाल सिंह, डॉ. अंचल अहेरी आदि मौजूद रहे।