फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा-टेंपो वालों के खिलाफ अभियान शुरू, पहले दिन 60 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को जाम करने के बड़े जिम्मेदार ई रिक्शा और टेंपो वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान शुरू हो गया है, जो ईद के बाद और गति पकड़ेगा। पहले दिन दो टीआई के नेतृत्व में विशेष टीमों ने 60 ई रिक्शा और ऑटो के अलग-अलग मामलों में चालान किए। ड्राइवरों का अल्कोहल टेस्ट भी लिया गया।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था पर अमर उजाला की सिलसिलेवार खबरों के बाद पुलिस चेती है। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के निर्देश पर रुटीन चेकिंग के अलावा यातायात पुलिस की दो टीमें मिलकर अवैध और अनियमित संचालन में जुटे वाहनों पर कार्रवाई करेंगी। पहले दिन सोमवार को टीआई परवेज अली के नेतृत्व में टीम ने श्यामगंज चौराहे पर शाम ढले अभियान चलाया। अलग से स्टाफ लगाया गया। इसके अलावा टीआई जेएन अस्थाना के नेतृत्व में चौकी चौराहे व कुतुबखाना के पास चेकिंग की गई। दोनों टीमों ने नो पार्किंग में खड़े ई रिक्शा व टेंपो, देहात परमिट वाले वाहनों पर कार्रवाई की। ऐसे 25 ई रिक्शा व 35 टेंपो के चालान किए गए। इन वाहनों के ड्राइवरों का ब्रीथ एनालाइजर से टेस्ट भी किया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रोज शाम को अलग-अलग चौराहों पर अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें