बरेली। इंदिरा मार्केट के अतिक्रमण को लेकर जागर संस्था के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वाद दायर किया गया था। तीन दिन पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस से यहां के अतिक्रमण को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। सोमवार को तीन दिन पूरे होने पर दोबारा सुनवाई हुई लेकिन कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट नहीं भेजी। इस पर कोर्ट ने पुलिस को रिमाइंडर भेजने के निर्देश दिए हैं।