बरेली। आला अफसरों के दफ्तर में न होने से सोमवार को फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। एडीजी अविनाश चंद्र के सोमवार को कार्यालय में न होने से फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। पता चला कि वह सरकारी कार्य से लखनऊ गए हैं। हालांकि स्टाफ ऑफिसर ओपी यादव और शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी ने शिकायतें सुनीं। दोपहर बाद एडीजी बरेली लौट आए। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं। डीआईजी के बाहर होने से सोमवार को उनके कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को लौटना पड़ा। सोमवार को एसएसपी मुनिराज जी. भी छुट्टी पर रहे। हालांकि उनके कार्यालय में बैठकर एसपी क्राइम ने शिकायतें सुनीं। जिन लोगों को एसएसपी से मिलना था उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।