बरेली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर इज्जतनगर मंडल के भगत सिंह और कमला नेहरू ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सिटी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से यात्रियों पर पड़ने वाले तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
रेलवे अस्पताल के डॉ. एसएस चौहान ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इस मौके पर सीएचआई गौरव शंखधार, स्टेशन अधीक्षक महेश चंद्र, ग्रुप लीडर मुश्ताक और शगुफ्ता अली, कमल, अमन, शिवांगी स्वाति यादव, देवेश मिश्रा, विपिन सोलंकी आदि उपस्थित थे। ब्यूरो