फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मिट्टी सड़क किनारे डालने से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने अंडरपास बनाने के दौरान रोड सेफ्टी को दरकिनार कर किनारे मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। एक तो सर्विस लेन के किनारे अंडरपास के लिए गड्ढे खुदे हैं। उस पर सड़क पर मिट्टी आ जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

आईवीआरआई क्रॉसिंग पर रेलवे के अधिकारी इन दिनों अंडरपास का काम करा रहे हैं। इसमें रेलवे सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर रहा है। हालत यह है कि नैनीताल रोड पर ओवरब्रिज की सर्विस लेन के पास अंडरपास के लिए बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है। इसके अलावा अंडरपास की खुदाई के लिए हर दिन निकलने वाली सैकड़ों क्विंटल मिट्टी को रोड के किनारे ही जमा किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक को निकलने में परेशानी हो रही है। सर्विस लेन पर मिट्टी आ जाने से एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। बताते हैं कि स्थानीय लोगों ने रेलवे से इसकी शिकायत भी थी। यह दिक्कत भी बताई थी गर्मी में धूल उड़ने से सांस लेना दूभर हो रहा है। इसके बावजूद रेलवे के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इधर, रेलवे ओवरब्रिज के काम को शुरू करने में देरी कर रहा है।

क्षतिग्रस्त अंडरपास की कराई मरम्मत
अंडरपास के लिए सीमेंट के रखे गए बड़े होल अभी से ही क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। हाल में स्टेशन की तरफ सीमेंट का कुछ हिस्सा टूटने लगा था। उसके अंदर की सरिया भी बाहर निकल आई थी। इसके बाद अधिकारियों ने अंडरपास के टूटे हिस्से की मरम्मत करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के पास मिट्टी के ढेर नहीं लगे होने चाहिए। रेलवे ऐसा कर रहा है तो इसे रोकने के लिए संबंधित विभाग को लेटर भेजा जाएगा।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें