फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी छुट्टियां बीतीं तो रेलवे ने चलाईं समर स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सैलानियों को राहत देने के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। लेकिन गर्मी की छुट्टियां आधी बीत चुकी हैं। स्कूल भी एक जुलाई से खुल जाएंगे। ऐसे में इन ट्रेनों से सैलानियों को ज्यादा फायदा नहीं मिल सकेगा। समर स्पेशल ट्रेनें ट्रेनें दो जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस कटरा से रविवार रात 11.30 बजे और मंगलवार रात सुबह छह बजे वाराणसी से चलेगी। नंगलडैम-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार को नंगलडैम से रात 11.45 और मंगलवार को लखनऊ से रात साढे़ नौ बजे चलेगी। भटिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस रविवार को भटिंडा से रात 8.50 और सोमवार को वाराणसी से रात 9.20 बजे चलेगी। आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 9.05 बजे आनंद विहार से और बुधवार और शुक्रवार को शाम 7.50 बजे लखनऊ से चलेगी। ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में होगा। गोरखपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से बृहस्पतिवार शाम 5.30 और गोरखपुर से शुक्रवार को दोपहर 2.25 बजे चलेगी। नई दिल्ली बरौनी एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से शाम 7.45 बजे और बुधवार और शनिवार को बरौनी से रात 10.10 बजे चलेगी। बरौनी एक्सप्रेस सोमवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली से सुबह साढ़े नौ और मंगलवार और शुक्रवार को बरौनी से रात 12.40 बजे चलेगी। आनंद विहार छपरा स्पेशल मंगलवार को आनंद विहार से शाम 7.30 और बुधवार को छपरा से रात साढ़े आठ बजे चलेगी। रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से बुधवार, शनिवार और सोमवार को शाम पांच बजे और आगरा फोर्ट से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 8.45 बजे चलेगी। ये सभी ट्रेनें बरेली से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें