फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई टेंडर मंजूर मगर भुगतान पार्षदों की संस्तुति पर होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाला सफाई का भुगतान पार्षद की संस्तुति पर करने की शर्त लागू करने के बाद मेयर उमेश गौतम ने नालों की सफाई के लिए टेंडर को मंजूरी दे दी है। मुहर लगते ही 1.40 करोड़ की राशि खर्च करके 23 नालों की सफाई को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

चौथे चरण में शहर के 23 बड़े नालों की सफाई होनी है। इसके लिए नगर निगम के निर्माण और स्वास्थ्य विभाग ले 1.40 करोड़ रुपये से सफाई कराने का प्रस्ताव बनाया। पिछले दिनों नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मेयर उमेश गौतम के पास भेजा तो उन्होंने इनकार कर दिया। मेयर का कहना था कि पिछले दिनों उन्होंने आदेश दिए हैं कि नाला सफाई का सत्यापन पार्षदों से कराने के बाद ही भुगतान किया जाए। निगम अफसर ऐसा न करके भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसके बाद नगर आयुक्त ने पहले शासन से नाला सफाई की अनुमति लेने की बात कही। लेकिन शुक्रवार को यह प्रस्ताव दोबारा मेयर के पास भेजा और बताया कि नाला सफाई का सत्यापन करने के लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें पार्षद भी शामिल हैं। इस कमेटी के सत्यापन के बाद ही नाला सफाई की राशि का भुगतान होगा। इस पर मेयर ने टेंडर के लिए मंजूरी दे दी।

‘नाला सफाई का भुगतान पार्षदों की संस्तुति के बाद करने के लिए नगर आयुक्त ने कहा है। इसके चलते 23 नालों की सफाई के लिए टेंडर निकालने की मंजूरी दे दी गई है।’
विज्ञापन

- उमेश गौतम, मेयर

‘नाला सफाई के टेंडर निकाल दिए गए हैं। नाला सफाई की राशि का भुगतान कमेटी के सत्यापन के बाद ही होगा। यह कमेटी पहले ही बनाई गई है, जिसमें पार्षद भी शामिल हैं।’
विज्ञापन

- सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें