बरेली। बन्नूवाल नगर कॉलोनी स्थित श्री मनकामेश्वर साईं धाम में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। सुबह विधि विधान से हवन में आहूति देकर आयोजन को विश्राम दिया गया, बाद में भंडारा हुआ। शाम को भजन संध्या हुई। प्रबंधक पं. दिनेश शुक्ला ने मंदिर के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान उमेश त्रिवेदी, अंकुर सक्सेना, शैलेंद्र मूलचंदानी, नवीन गुप्ता, सुरेश सक्सेना, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो