फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज मेला लगाने वाले मेडिकल कॉलेज को नोटिस की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमसीआई से रिन्युवल के लिए स्वस्थ लोगों को बसों में लाकर अस्पताल में भर्ती करने वाले मेडिकल कॉलेज को नोटिस देने की तैयारी हो रही है। सीएमओ ने नोडल अधिकारी को मेडिकल कॉलेज का जवाब-तलब करने को कहा है।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिन से पीलीभीत रोड के निजी मेडिकल कॉलेज में निरोग ग्रामीणों को भर्ती करने का खेल चल रहा था। स्टाफ गांव में जाकर 200 रुपये में भर्ती होने की बात तय करता और फिर लोगों को मेडिकल कॉलेज में बुलवा लिया जाता। बुधवार को बकैनिया के किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना यूपी 100 को दे दी तो मामला खुल गया। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर छपने के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की गाड़ियां नहीं दिखी। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि खबर का संज्ञान लेकर मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को जवाब मांगा जाएगा। टीम भेज कर जांच भी कराई जाएगी।

शिकायतकर्ता को धमकियां
बुधवार को जिस व्यक्ति से पुलिस से शिकायत की थी, पुलिस ने उसका नंबर आरोपियों को दे दिया। अब वे लोग उसे धमकियां दे रहे हैं। इससे डरे ग्रामीण ने एक बार फिर यूपी 100 और थाना पुलिस से शिकायत की है। हालांकि ग्राम प्रधान पति हामिद ने सूचना देने वाले ग्रामीण को धमकाने की बात को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें