बरेली। सिकलापुर से आजमनगर जाने वाली सड़क के आसपास नाला सफाई न होने से बिना बरसात जलभराव के हालात हैं, क्षेत्र के लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की है। क्षेत्रीय निवासी जयप्रकाश राजपूत ने नगर आयुक्त को भेजी शिकायत में कहा है कि लोगों ने नाले पर अवैध निर्माण कर रखे हैं, जिसके चलते पानी निकासी बाधित है और यहां पर जलभराव हो गया है।
पाइपलाइन फटने से बह रहा पानी
बरेली। जाटवपुरा में पानी की पाइप लाइन फटने से पानी नाली में बह रहा है। आसपास के लोगाें ने बताया कि यहां पर पाइप लाइन में दिवाली से लीकेज है। कई बार नगर निगम में शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर लोगों ने बृहस्पतिवार को भी जलकल विभाग के जेई पीसी आर्या से शिकायत की। ब्यूरो