फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना कोटा भर्ती:  धूप खिलते ही ट्रैक को नम कर शुरू हुई रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जाट रेजीमेंट सेंटर में चल रही यूनिट हेडक्वॉर्टर रिलेशनशिप कोटा भर्ती के चौथे दिन अभ्यर्थियों को ‘पक्षपात’ का सामना नहीं करना पड़ा तो गर्म ट्रैक पर भी नहीं दौड़ना पड़ा। सेना भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बाबत बृहस्पतिवार को सैन्य अधिकारी सतर्क रहे। किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या न हो इसके लिए कंट्रोल रूम से बार-बार हिदायत दी जाती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देश के सभी राज्यों की स्पोर्ट्स, म्यूजिशियन की खुली भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई जबकि सैनिक ट्रेडमैन की रिलेशनशिप भर्ती हुई। स्पोर्ट्समेन कैटेगरी में बास्केटबाल, वॉलीबॉल, रेसलिंग, कबड्डी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, शूटिंग, एक्स कंट्री एंड बॉक्सिंग के ट्रायल के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। बता दें कि 30 मई को अमर उजाला ने भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को हो रही समस्याओं के बाबत ‘अपनों पे रहम गैरों पे सितम’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित क ी थी। जिसके बाद सैन्य अधिकारियों ने समस्याओं का संज्ञान में लेते हुए उनका निस्तारण किया। जेआरसी के रिलेशनशिप वालों को मौका दिए जाने के आरोप पर बृहस्पतिवार को डॉक्यूमेंटेशन, प्री हाइट टेस्ट के दौरान जो पहले फायरिंग रेंज पहुंचा उसे प्राथमिकता मिली। इसके बाद ट्रैक पर सुबह करीब साढ़े चार बजे से दौड़ शुरू हुई। सुबह सात बजे धूप खिलने के बाद गर्म हो रहे ट्रैक पर एक-एक घंटे के अंतराल पर पानी का छिड़काव किया जाता रहा, ताकि बगैर जूते पहने गर्म ट्रैक पर दौड़ने वाले अभ्यर्थियों के पांव में छाले न पड़ें।

627 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में पास
भर्ती प्रक्रिया में दम आजमाने के लिए बुधवार की देर शाम से ही अभ्यर्थियों का जेआरसी की भरतौल फायरिंग रेंज पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। देर रात करीब दो बजे से डॉक्यूमेंटेशन और प्री हाइट टेस्ट के बाद उन्हें जेआरसी स्थित ग्राउंड भेजा गया। जहां फिजिकल टेस्ट हुआ। चौथे दिन 915 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। जिसमें 627 सफल रहे। शुक्रवार को जाट रेजीमेंट सेंटर के आश्रित सैनिक क्लर्क कैटेगरी के लिए दम आजमाने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें