बरेली। अस्थायी कर्मचारी और बरेली कॉलेज प्रबंधन एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। विरोध में आए कर्मचारियों ने बुधवार को प्राचार्य कक्ष के सामने धरना प्रदर्शन भी किया।
बता दें कि बरेली कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज में सुरक्षा गार्ड, स्टैंड और कैंटीन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। यह भनक लगते ही कर्मचारी कल्याण समिति के सदस्य बृहस्पतिवार को प्राचार्य कार्यालय के सामने पहुंच गए। प्राचार्य ने उनसे मुलाकात करने से मना कर दिया तो वे आफिस के सामने ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि पिछले साल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच तय हुआ था कि नए सत्र से सुरक्षा गार्ड और स्टैंड का काम अस्थायी कर्मचारी ही संभालेंगे। मगर प्रबंधन फिर भी मनमानी कर रहा है। ब्यूरो