फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ने भिजवाए तो 20 लाख कहां गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के प्रदेश मुख्यालय से भिजवाए गए 20 लाख रुपए गुम होने पर अब पार्टी से बाहर भी रार मच गई है। लंबे समय तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता वीरपाल सिंह यादव भी चुनाव लड़ाने के लिए लखनऊ से आए 20 लाख रुपए गायब होने पर चौंक गए। बोले- उनके समय में तो ऐसा कभी नहीं होता था कि मुख्यालय से रुपए भेजे जाएं और वह प्रत्याशी को न मिलें। वह हैरत में हैं कि सपा नेता अब इतने गिरे स्तर पर उतर आए हैं कि चुनाव लड़ाने के लिए भेजा जाने वाला पैसा भी खाने लगे।
विज्ञापन

वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि जब वह सपा में थे तो मुख्यालय से पैसा चाहे आया या नहीं आया। मगर कोई भी चुनाव के समय प्रत्याशी से पैसा नहीं मांगता था। नेताजी ने हमेशा पूरी जिम्मेदारी से पैसा भेजा और वह सही व्यक्ति को मिला। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सपा पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि यह उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन वह सपा में लंबे समय से रहे हैं और जिस तरह से नेताजी के हाथों से बनी पार्टी की दुर्दशा हो रही है, वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वीरपाल ने कहा कि सपा को बरसों तक उन्होंने भी अपने खून पसीने से सींचा है, लेकिन अब जिन हाथों में पार्टी है, वह लोग उसे रसातल में ले जा रहे हैं। नेताजी भी मजबूर हैं और वह भी कुछ नहीं कर सकते।
उधर, सपा मुख्यालय से बरेली चुनाव लड़ने के लिए भेजे गए 20 लाख रुपए गायब होने का मामला मंगलवार को भी चर्चा में रहा। सपा नेता एक दूसरे से फोन पर 20 लाख रुपए के बारे में पूछते रहे। एक सपा नेता ने फिर इस बात की पुष्टि की चुनाव में कार्यकर्ताओं के लिए मुख्यालय से पैसा तो आया था। यह बात देवचरा रैली में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हेलीकाप्टर पर बैठते समय भी बताई थी। मगर वह पैसा कहां चला गया, यह किसी को नहीं मालूम। उधर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का मोबाइल भी मंगलवार को ऑन हो गया। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपए गायब होने की लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं। उन रुपयों के बारे में उनको कुछ नहीं पता। जहां तक उनका मोबाइल बंद होने की बात है तो वह बाहर थे। वहां उनका मोबाइल पानी में गिर गया था। दोबारा सिम निकलवाया। इसलिए मोबाइल दोबारा चालू होने में चार दिन लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें