फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा को अपने घर में मिले सिर्फ 825 वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी से अलग होकर बनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी समन ताहिर को नवाबगंज जहां उनकी मां नगर पालिका अध्यक्ष हैं, वहां सिर्फ 825 वोट ही मिल पाए। पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रसपा प्रत्याशी को 2500 से भी कम वोट मिले। चुनाव से पहले प्रसपा को 15 से 20 हजार वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था और उसे मुस्लिम वोट ट्रांसफर कराने के लिए कुछ बड़े दलों के नेता भी सक्रिय हो गए थे।
विज्ञापन

प्रगतिशील सपा प्रत्याशी समन ताहिर की मां शहला ताहिर ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के परिवार को नगरपालिका के चुनाव में कांटे की टक्कर देकर जीत हासिल की थी। शहला ताहिर को विधानसभा चुनाव में भी लगभग 40 हजार वोट मिला था। प्रगतिशील सपा के मुख्य प्रदेश महासचिव वीरपाल सिंह यादव का कहना है कि इस बार जनता ने अपना वोट मोदी को हराने के लिए दिया या फिर जिताने के लिए। ध्रुवीकरण के चलते बड़े-बड़े दिग्गज धराशायी हो गई। प्रगतिशील सपा तो नई पार्टी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें