फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे का ब्लॉक: कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर।/रोजा। अप लाइन पर सात और डाउन पर दो घंटे के ब्लॉक के दौरान रविवार को ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। सबसे ज्यादा परेशानी शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई। ब्लॉक के दौरान अप बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई और सीतापुर पैसेंजर को रोजा जंक्शन से वापस कर दिया गया। कई अन्य ट्रेन भी प्रभावित रहीं। डाउन लाइन पर दो घंटे के ब्लॉक के दौरान सियालदह, त्रिवेणी और गुवाहटी एक्सप्रेस प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे ने आलमनगर से मुरादाबाद तक अप लाइन पर सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। आलमनगर से शाहजहांपुर सुबह 8:40 से 1:40, शाहजहांपुर से बरेली 11:15 से 4:15 बौर बरेली से मुरादाबाद के बीच 11:30 से 16:30 बजे तक मेगा ब्लॉक के दौरान 13152 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई, 55045 सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। इसके अलावा 5904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। 15211 जननायक एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेन ब्लॉक से प्रभावित रहीं। इधर, डाउन लाइन पर टिसुआ में नई रेल लाइन बिछाने के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान 13152 सियालदह, 14370 त्रिवेणी और 15910 गुवाहटी एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। शाम को दोनों लाइन पर रेल यातायात सामान्य हो सका।

मेंटिनेंस के कार्यों के लिए अप लाइन पर बड़ा ब्लॉक लिया गया। बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली, देहरादून की ओर जाने वाली कई ट्रेन ब्लॉक से प्रभावित हुईं। डाउन लाइन पर भी दो घंटे का ब्लॉक लेकर काम निपटाए गए। ज्यादातर काम पूरे कर लिए गए हैं। आने वाले दिनों में रेल यात्रा काफी सुविधाजनक और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

- प्रभाष राघव, डीओएम, मुरादाबाद रेल मंडल

डीएमई ने कई रेल कर्मियों को इधर से उधर किया
रोजा। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर (डीएमई) भारत भूषण हरित ने रोजा जंक्शन पर कई रेल कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है। इनको नई तैनाती दी गई है। क्रू कंट्रोलर अमित भागवत मिश्रा ने बताया कि आरएन सरकार को लोको प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा हरि कुमार गर्ड रनिंग रूम के सुपरवाइजर होंगे। राम मोहन अवस्थी को स्टोरी कीपर और प्रमोद कुमार को जी कंपनी के लिपिक पद की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

बंद रहा रेलवे का क्रॉसिंग नंबर 342
मीरानपुर कटरा। खुदागंज रोड स्थित रेलवे का क्रॉसिंग नंबर 342 रविवार को मेंटिनेंस काम के चलते बंद रहा। यह क्रॉसिंग सोमवार और मंगलवार को भी बंद रहेगा। रविवार को अप और डाउन लाइन पर ब्लॉक के दौरान यहां मेंटिनेंस के साथ स्लीपर बदलने का काम किया गया। मीरानपुर कटरा से खुदागंज की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से पास किया गया। इस दौरान काफी समस्या भी हुई। क्रॉसिंग पर भी कई बार जाम के हालात पैदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें