फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक हफ्ता मौसम की गर्मी झेलिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हल्के बादल छाए रहने के साथ ही दिन में अमूमन आसमान साफ रहा। रोजाना की तरह सुबह से ही धूप खिली और दोपहर में भी गर्मी हुई। अपराह्न से शाम होते ही आसमान में बादल छाए और शाम को तेज हवा भी चली। अगले छह दिन तक आसमान फिलहाल साफ है। दिन में हल्की मध्यम हवा चलने के साथ ही रोजाना चटक धूप खिलेगी। गर्मी भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। शाम को हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान घटने से रात में भी गर्मी में कमी आई। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले कई दिनों से कभी आसमान में हल्के बादल छाए रहने तो कभी धूप निकलने का सिलसिला भी जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी छह दिन यानी 31 मई तक फिलहाल आसमान पूरी तरह साफ है। दिन और रात में हल्की या मध्यम हवा चल सकती है, लेकिन बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अप्रैल और मई के महीनों में बारिश सामान्य से कम हुई है। जून में भी सामान्य से कम बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें