फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष बोले, दिल्ली से लौटकर करेंगे जनता के साथ चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि मतदाताओं ने मोदी जी और उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह जनता का धन्यवाद कहना चाहते हैं। वह दिल्ली से एक या दो दिन में लौटकर क्षेत्र के विकास के लिए बरेली की जनता के साथ बैठकर चर्चा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत करते हुए संतोष गंगवार ने अपने बड़े अंतर से चुनाव जीतने पर कहा कि उनकी जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है। मोदी ने राष्ट्र के लिए जो काम किए, जनता ने उन पर सिर्फ अपनी मुहर लगा दी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं था। संतोष गंगवार ने कहा कि उनकी जीत का आधार बरेली के मतदाता हैं। मतदाताओं का अपार स्नेह और प्यार मिला है। सात बार सांसद रहने के बाद भी चुनाव में कोई उनसे नाराज नहीं था। इसलिए मतदाताओं ने उनको आठवीं बार संसद भेजा। उन्होंने कहा कि बाकी मुद्दों पर वह दिल्ली से लौटने के बाद विस्तृत बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें