फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर-शहजिल के गढ़ में भाजपा आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस्लाम साबिर और शहजिल इस्लाम को भोजीपुरा विधानसभा ही नहीं जिले में मुस्लिम वोट बैंक में अपनी पैठ रखने का रुतबा हासिल है। पिछले चुनावों में वे इसकी धमक दिखा भी चुके हैं। भोजीपुरा विधानसभा में शहजिल इस्लाम वर्ष 2012 में भोजीपुरा विधानसभा से आईएमसी से चुनाव लड़कर इस पार्टी से प्रदेश भर में इकलौते विधायक बने थे।
विज्ञापन

दो लाख से अधिक मतदाताओं वाली भोजीपुरा विधानसभा मुस्लिम बहुल है। यहां कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम और बाकी में मौर्य, जाटव, यादव, कुर्मी आदि हैं। नेताओं के गणित के मुताबिक गठबंधन प्रत्याशी को मुस्लिम के अलावा यादव, जाटव और कुछ कुर्मी वोट भी मिलने चाहिए थे। मगर साबिर-शहजिल के गढ़ में भगवत सरन को शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पर भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार को 111799 और गठबंधन के भगवत सरन को 106332 वोट मिले। इस विधानसभा में संतोष ने भगवत को 5467 वोटों के अंतर से हरा दिया। बृहस्पतिवार को चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद हार-जीत पर मंथन भी शुरू हो गया। ऐसे में दिग्गज सपा नेता के क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी की हार को लेकर भी चर्चा शुरू हो गया है। बता दें कि भगवत सरन के चुनाव में शहजिल इस्लाम तो सक्रिय दिखे थे लेकिन इस्लाम साबिर एक बार भी मैदान में नहीं आए थे। ऐसे में दिग्गज सपाई और मुस्लिम नेता साबिर-शहजिल के गढ़ में भगवत की हार सपाइयों को हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें