बरेली। अगले शैक्षिक सत्र में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण, पंजीकरण और नामांकन के लिए गर्मी की छुट्टी में विशेष अभियान चलेगा। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने बताया कि इस बार अभियान में स्कूल में कभी नामांकित न होने वाले और नामांकन के बावजूद स्कूल में 45 दिन तक अनुपस्थित रहने वाले ड्राप आउट दोनों श्रेणी के बच्चों को आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा। बताया कि पहले चरण की सर्वे प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब चलने वाले दूसरे चरण में चिह्नित बच्चों का प्रवेश जुलाई से शुरू होगा। अबकी बार 15 प्रतिशत अधिक बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य मिला है। इसके लिए आउस होल्ड सर्वे चलाया जाएगा।