फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का फैसला हमें स्वीकार: ऐरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने देश की जनता का फैसला स्वीकार करते हुए समर्थक और वोटरों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि करीब 74 हजार वोटरों ने प्यार दिया, यही हमारी जीत है। इसमें बरेली की जनता, भाई, बहन और बुजुर्ग शामिल हैं। साथ ही, ऐरन ने भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार और भाजपा समर्थकों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने नई भाजपा व मोदी सरकार से उम्मीद जताई है कि देश की संप्रभुता को विदेशी ताकतों और मल्टीनेशनल ताकतों के पास और अधिक गिरवी नहीं रखेंगी। उन्होंने भविष्य में पब्लिक सेक्टर के बैंक, रेलवे, इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्ट और बड़े उद्योगों का निजीकरण नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें