फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दिया साथ तो लाइफ हुई ‘झिंगा लाला’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा की जीत पर तीन तलाक और हलाला पीड़ित महिलाओं जश्न मनाया। आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की ओर से प्रेस क्लब हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं ने एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए मोदी सरकार का स्वागत किया। इसके साथ मोदी की जीत को तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की जीत बताया।
विज्ञापन

जश्न के माहौल में निदा खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को दर्द को समझा और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए उनके साथ खड़े हुए, इसलिए भाजपा की यह जीत तलाक पीड़ित महिलाओं की भी जीत है। अब दुबारा सरकार बनने पर इन महिलाओं को उम्मीद है कि मोदी सरकार तीन तलाक पर सख्त कानून भी बनाएंगी। भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं का शोषण रोकने और उनके सम्मान की लड़ाई में उनका साथ दिया, इसलिए तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने जमकर वोट डाला। जश्न में शामिल अर्शी, शबाना, शबीना, निशा और नूरी ने भी भाजपा सरकार बनने पर नरेंद्र मोदी को मुबारकबाद देते हुए तमाम उम्मीदें भी जताईं। कहा, हम पीड़िताओं को जिंदगी में अब रोशनी की किरण दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें