फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम इलाकों में रही देर रात मोदी की जीत की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वोटों की गिनती के लिए सुबह से ही लोग अपने अपने टीवी के सामने चिपके थे। मुस्लिम इलाकों की सड़कों पर सुबह से ही आवाजही कम थी। कांकर टोला, रोहली टोला, चक महमूद, सहसवानी टोला , काजी टोला आदि इलाके सूने थे। अपने पसंद के उम्मीदवारों के जीत की आस में कुछ लोग मोबाईल से भी चिपके रहे । गिनती शुरू होते ही रूझान सामने आए तो कुछ को मायूसी हुई तो कुछ अंदर ही अंदर फूले न समाए। दोपहर तक तस्वीर साफ होेने लगी तो एक बड़ी तादाद लोगों की टी वी से दूर हो गई। लेकिन शाम को रोजा अफतार के बाद चायखानो , खाने के होटलो समेत सभी जगहों पर रात तक नरेंद्र मोदी की जीत की ही चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें