फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक भरे जाएंगे छूटे हुए प्रैक्टिकल के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्य परीक्षा 2019 में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के जिन अभ्यर्थियों की एक या एक से अधिक विषय का प्रैक्टिकल या मौखिक परीक्षा छूट गई है, उन्हें एक मौका और मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को प्रति प्रैक्टिकल या मौखिक परीक्षा 1250 रुपये शुल्क अदा करना पड़ेगा। इसके लिए अब 22 से 31 मई तक फार्म और शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। भरे गए परीक्षा फार्म एक जून तक डिग्री कॉलेज और चार जून तक विश्वविद्यालय में जमा हो सकेंगे। परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि 10-12 जून रखी गई है। इस परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें