फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि की गई। अध्यक्ष रामदेव पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिसके बाद सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बरकरार रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल और नवाब मुजाहिद हसन खां ने आपसी नफरत को विकास में बाधा बताते हुए सभी को सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने को कहा। इस दौरान प्रो. चारू मेहरोत्रा, डॉ. मेहंदी हसन, प्रो. डॉ. अलाउद्दीन खान, पीसीसी सदस्य पं. रविंद्र मिश्रा आदि ने अपने विचार रखे। वहीं, महानगर कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने पूर्व प्रधानमंत्री के किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रांतीय महासचिव अजय शुक्ला ने सांप्रदायिक और शहीदों का अपमान करने वाली शक्तियों को ध्वस्त करने को कहा। इस दौरान राजेंद्र सागर, शकुंतला जौहरी, स्टेट कोऑर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें