फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां अंतिम रूप लेने लगी है। परसाखेड़ा एसएफसी गोदाम के हाल में वोटों की गिनती के लिए बैरिकेडिंग और लोहे ही जाली लगाने का काम पूरा हो गया है। मतगणना के दौरान चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए विभिन्न जगहों पर करीब 20 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बुधवार को संजय कम्यूनिटी हाल में मतगणना कर्मचारियों को मतगणना की फाइनल ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

परसाखेड़ा में नौ स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें मतगणना हाल में पहुंचेगी। इसके लिए रास्ते बनाने के लिए बैरिकेडिंग तैयार कर ली गई। साथ ही उसे चारों लोहे की जाली से कवर कर दिया गया था। जाली के पास प्रत्याशियों के अभिकर्ता बाहर खड़े रहेंगे। जबकि प्रत्याशी अंदर मतगणना काउंटर तक जा सकेगा। अंदर सभी का प्रवेश पास से ही होगा। इन लोगों के लिए टेंट की व्यवस्था भी की गई है। मंगलवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर एक बार फिर से मतगणना संबंधी तैयारियों के बारे में पूछा। साथ ही डीएम, एसएसपी सहित दूसरे अधिकारियों ने परसाखेड़ा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना हाल में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरबंश सिंह की देखरेख में करीब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की गणना सीसीटीवी कैमरे में कैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें