बरेली। ईमानदारी अभी जिंदा है। यह बात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने साबित कर दिखाई। एडीजी दफ्तर में पुलिस वेलफेयर का पटल देखने वाले विनोद कुमार सिंह मंगलवार को स्टेट बैंक गए थे। उन्होंने 6491 रुपये का वाउचर भरकर दिया तो उन्हें धोखे से 14000 रुपये का पेमेंट कर दिया गया। विनोद बैंक से निकल भी आए। हाथ में आई रकम ज्यादा लगी तो गिनकर तस्दीक की। बाद में उन्होंने बैंक जाकर मैनेजर को बाकी रकम वापस कर दी। ब्यूरो