फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को सबका वोट और सबका साथ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सर्वराज सिंह का कहना है कि एग्जिट पोल के जो नतीजे टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे हैं, उन्हें किसी भी हाल में विश्वसनीय नहीं कहा जा सकता क्योंकि पहले भी चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आते रहे हैं। इसलिए जब तक चुनाव परिणाम नहीं आ जाता तब तक वह यही कहेंगे कि कांग्रेस बेहतर स्थिति में है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद और आंवला से कांग्रेस के प्रत्याशी सर्वराज सिंह ने कहा कि अब तो वोट पड़ चुके हैं, दो दिन बाद सब कुछ सामने भी आ जाएगा। लिहाजा एग्जिट पोल पर बात करना बेमानी है। चुनाव परिणाम आने पर ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव में समय काफी कम मिला इसलिए वह जनसंपर्क के दौरान प्रत्येक मतदाता तक नहीं पहुंच पाए। फिर भी उनको मतदाताओं का भरपूर स्नेह और साथ मिला। सर्वराज सिंह ने कहा कि वह चुनाव परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल या अपने बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। 23 मई को रिजल्ट आने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे। इस समय पर इतना ही कह सकते हैं कि उनको प्रत्येक धर्म और जाति का समर्थन मिला। कांग्रेस बेहतर चुनाव लड़ी।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें