फोटो- 28बीएचआर 1 पी- तहसील परिसरर में दो पक्षो में चलते जूते चप्पलें
तहसील में मियां बीबी व
परिजनों में चले जूते चप्पले
बहेड़ी। तहसील परिसर में बने परामर्श केंद्र पर समझौते के लिए दो पक्षों को बुलाया गया था। परामर्श केंद्र में जाने से पहले ही मियां बीवी वकीलों के बिस्तर के सामने तहसील रोड पर टकरा गए। उसके बाद पहले बहस हुई, फिर धक्कामुक्की और देखते ही देखते जूते चप्पलेें चलने लगीं। भीड़ लग गई। किसी ने उन्हें बचाने की जहमत नहीं उठाई। इसी बीच लड़के पक्ष के लोग भीड़ का सहारा लेकर वहां से खिसक लिए। दिन भर तहसील में ये चर्चा का विषय बना रहा।