फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मास्टर प्लान का पांच महीने में पूरा होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर का नया मास्टर प्लान आगामी पांच महीने में पूरा हो जाएगा। भारत सरकार की एजेंसी उत्तर प्रदेश के उन 61 शहरों का मास्टर प्लान बना रही है, जो अमृत योजना में शामिल हैं। नए मास्टर प्लान का सेटेलाइट सर्वे 20 लेयर में चल रहा है। इसके सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। एजेंसी ने अमृत योजना में शामिल 61 शहरों को ए, बी और सी कैटेगरी में बांट रखा है। बरेली ‘बी’ कैटेगरी में है।
विज्ञापन

भारत सरकार की एजेंसी नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी (एनआरएसए) अमृत योजना में शामिल 61 शहरों का आगामी मास्टर प्लान बनाने में जुटी है। इनमें बरेली भी शामिल है। बी कैटेगरी में 250 स्क्वायर किलोमीटर तक के सर्वे का खर्च भारत सरकार वहन करेगी, लेकिन बाकी बचे 62 किलोमीटर सर्वे का खर्च 26 लाख रुपये बीडीए को वहन करना होगा। बीडीए ने 321 स्क्वायर किलोमीटर तक के सेटेलाइट सर्वे पर अपनी सहमति दे दी है। सेटेलाइट सर्वे में आवासीय, कामर्शियल, बिजली, पानी, स्कूल, सीवर, रेलवे, पार्क, रोड, खाली प्लाट, पुरानी बसीं कॉलोनियों समेत हर उस चीज का जिक्र होगा, जो शहर में मौजूद है। नए मास्टर प्लान में शहर को 312 स्क्वायर किलोमीटर बसाने की रूपरेखा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें