बुआ-बवुआ चले थे 50-50 का मैच खेलने, पब्लिक ने भेज दिया पैवेलियन
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर करारे प्रहार किए। आंवला की चुनावी सभा में आई भीड़ से खुश नजर आए मोदी ने बुआ-बवुआ का नाम लिए बिना कहा कि कहां तो दोनों 50-50 का मेच खेलने चले थे, लेकिन जनता ने असली खेल शुरू होने से पहले ही दोनों को पवेलियन भेज दिया। दो चरणों के मतदान में के बाद महामिलावटी लोग अभी से हार के बहाने ढूंढने लगे हैं।
आंवला लोकसभा क्षेत्र मेंआलमपुर जाफराबाद के सैनिक ग्राउंड पर शनिवार को आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने जनता ने दोनों (सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस) को पहले ही दौर में बाहर कर दिया। टीवी पर विरोधियों का चेहरा लटक गया है। महामिलावटी लोगों ने अभी से चिल्लाना शुरू कर दिया है। मोदी ने कहा कि पराजय से पहले कुछ लोगों ने ईवीएम को भी गाली देना शुरू कर दिया है तो कई मोदी के लिए नई-नई गालियां निकाल रहे हैं। मोदी ने कहा कि जिस तरह एग्जाम में खराब प्रदर्शन करने वाला बच्चा रास्ते में सोचना शुरू कर देता है कि रिजल्ट गड़बड़ होने पर माता-पिता को कैसे समझाना है? उसी तरह महामिलावटी लोग रिजल्ट आने के पहले ही हार के कारण तलाशने में जुट गए हैं। मोदी ने कहा कि विरोधियों को ऐसा लग रहा है कि मोदी ऐसा रोलर आया है कि सबका सफाया होता जा रहा है।