फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बनेगी किसान, मजदूरों की सरकार : सर्वराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सर्वराज सिंह ने बुधवार को फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के रजऊ, केसरपुर, मल्लपुर, गुलड़िया, शिंघाई, दलपुरा, रहपुरा, पदारथपुर, टिसुआ, पचौमी और कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर, कस्सावान, मिर्धान आदि में न्याय सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 2019 में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। हमें सोचना होगा कि देश में अंबानी, अडानी जैसे उद्योगपतियों की सरकार बनानी है या किसान, मजदूर और व्यापारियों की सरकार बनानी है। भाजपा ने राष्ट्र के विकास के नाम पर देश के धन को कुछ बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया है। मध्यम वर्ग का किसान और व्यापारी गहन संकट में हैं। वे भाजपा सरकार से मुक्ति चाहते हैं। इस दौरान परमजीत गुजराल, श्याम पाल सिंह, नरेंद्र मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें