फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी नहीं दिखाई वोटिंग को लेकर दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मतदान कर्मियों ने दूसरे दिन भी मतदान करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। अधिकांश मतदान कर्मचारी अपना मतदाता पहचान पत्र ही नहीं लेकर आ रहे हैं। ऐसे में उनका वोटिंग करने का प्रतिशत भी काफी कम है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की डीएवी इंटर कॉलेज में पोस्टल बैलट के माध्यम से वोटिंग चल रही है। बुधवार को दूसरे दिन 588 कर्मचारियों ने बरेली और आंवला सीट के लिए मतदान किया, जबकि एक दिन पहले केवल 205 कर्मचारी ही मतदान करने आए थे। इसके अलावा 205 कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट दिए गए। ये कर्मचारी मतदान के दिन ही अपने तैनाती वाले बूथ पर वोट डाल सकेंगे, जबकि एक दिन पहले 341 कर्मचारियों को यह सर्टिफिकेट दिए गए थे, जबकि दोनों ही दिन करीब सात हजार कर्मचारियों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना था। यह वोटिंग 19 अप्रैल तक होगी। इस दौरान करीब 16 हजार कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।
पोस्टल बैलट प्रभारी व एसीएम प्रथम मदन कुमार ने बताया कि मंगलवार को मतदान करने वाले कर्मचारियों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी हुई है। दिक्कत यह आ रही है कि कर्मचारी अपने साथ में मतदाता पहचान पत्र ही नहीं लेकर आ रहे हैं। उसने 19 अप्रैल से पहले दोबारा आकर मतदान करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें