फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर सारी सुविधाएं हैं या नहीं, मतदान से पहले देख लें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 23 अप्रैल को मतदान दिवस से पहले मतदान केंद्रों और बूथों पर मूलभूत सुविधाएं पूरी करा ली जाएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बीडीओ, एडीओ, एबीएसए से प्रत्येक बूथ की जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि जिन बूथों के रैंप, शौचालय या हैंडपंप खराब है, उनकी सूची पीडी डीआरडीए को उपलब्ध कराएं। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सत्येंद्र कुमार से डीएम ने कहा कि जिन स्कूलों में बूथ हैं, उनके दरवाजे खिड़कियों, बिजली आदि व्यवस्थाएं ठीक कराएं। बूथों पर साफ- सफाई ठीक रहे।
बीएसए से कहा गया कि स्कूलों में चौकीदार और रसोइया हर हाल में रहना चाहिए, ताकि मतदान पार्टियों को भोजन की व्यवस्था हो सके। डीएम ने कहा कि बूथ केंद्रों पर किसी तरह का पोस्टर नही लगा हो। बूथ केंद्रों वाले कमरे दिव्यांग और बुजुर्गोँ के बैठने के लिए खुले रहेंगे। ंबीएलओ हेल्पडेस्क पर व्हील चेयर लेकर उपस्थित रहेंगे। उनकी मदद के लिये रोजगार सेवकों को लगाया जायेगा। ें
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें