फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संविधान देने के लिए हम सब बाबा साहब के ऋणी’

विज्ञापन
‘संविधान देने के लिए हम सब बाबा साहब के ऋणी’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने आंबेडकर जयंती पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता बाबा साहब को संविधान देने के लिए उनकी ऋणी है। मोदी सरकार ने दलित समाज के लिए वास्तविक काम किए, जबकि बाकी दलों उनको सिर्फ वोट बैंक समझा।
विज्ञापन

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान संतोष गंगवार ने दलित बस्तियों में भ्रमण कर अनुसूचित जाति जनजाति परिवारों से मुलाकात की। उनसे कहा कि मोदी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए काम कर रही है। हर घर में रसोई गैस पहुंची। बिजली और स्वच्छता अभियान चलाकर दलितों को समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया। कुंभ में स्वच्छता कर्मियों के चरण धोकर प्रधानमंत्री ने विश्व को संदेश दिया कि सफाई कर्मी वास्तव में पूजनीय हैं क्योंकि वह देश को स्वच्छ रखते हैं। वह सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्त हैं। उन्होंने दलित समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने कमल टाकीज वाली गली, शीतलापुर चौराहा, कालीबाड़ी, गंगापुर, ट्यूलिप टॉवर, नेकपुर, सुभाषनगर, गोल बाजार, कैंट के बंगला नंबर 14, पर्वतीय समाज, कृष्णा नगर, गोल्डन ग्रीन पार्क में भ्रमण कर वोट मांगे। भ्रमण में गुलशन आनंद, अनिल शर्मा, डॉ. सीपीएस चौहान, डॉ. अतुल अग्रवाल, उमाकांत, भारत वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, कमलेश सोनकर, शिशुपाल वाल्मीकि, रुपेंद्र पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें