फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी अंखियों के सामने ही रहना ओ शेरों वाली जगदंबे’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र की द्वितीया पर मां ब्रह्माचारिणी का विधि विधान से पूजन अर्चन करनेे काफी संख्या में श्रद्धालु मां देवी के मंदिरों में पहुंचे। सुबह विधि विधान से पूजन और मां से मुरादों का दौर चला। शाम को मंदिरों में महिला मंडली ने माता की भेंटें गाईं और कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कुछ मंदिरों में दोपहर में भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका देर शाम प्रसाद वितरण के साथ विश्राम हुआ।
विज्ञापन

नवरात्र के अवसर पर जनकपुरी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान पठानकोट से आए कथा व्यास पं. अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमयी पाठ कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से भिगोया। जगदीश भाटिया ने बताया कि सुबह संगीतमयी कथा के बाद शाम को मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें महिला मंडली ने ‘मेरी अंखियों के सामने ही रहना ओ शेरों वाली जगदंबे’, ‘आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा’ आदि भेंटें गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान राम सेठी, जोगेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।
वहीं चौरासी घंटा मंदिर में दोपहर में एक परिवार की ओर से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिला मंडली ने देवी गीत और छंद सुनाए। वहीं श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की महिला प्रकोष्ठ ने मां का भव्य शृृंगार और भोग लगाकर श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में देवी गीत और छंद गाए। दुर्गा भवानी की जय और मां दुर्गा की जय आदि जयकारों से परिसर गूंजता रहा। यहां नीलम श्रीवास्तव, ममता शर्मा, सत्यवती सिंह आदि सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें