फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा में छह लाख नौ हजार 209 अभ्यर्थियों के लिए 15 जिलों में 1216 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 42 हजार 810 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा छोड़ दी। वाराणसी में एक छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा में पहुंच गया तो उसे परीक्षा से हटा दिया गया। वहीं, एक जिले में दो अभ्यर्थी बिना फोटो के पहुंचे तो उन्हें दूसरी पाली में फोटो लाने की छूट दी गई।
विज्ञापन

इस बार बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी गई थी। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। पहली पाली में सुबह 9-12 और दूसरी पाली में 2-5 बजे तक पेपर हुआ। विश्वविद्यालय ने निगरानी के लिए हर केंद्र पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे, साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा इंतजाम किया गया था। इसके अलावा विश्वविद्यालय के नेहरू केंद्र में बने कंट्रोल रूम के जरिये कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल, राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती समेत पूरी टीम दिन भर ऑनलाइन मॉनीटरिंग करती रही। कुलपति ने बरेली में करीब आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति भी ली गई। मॉनीटरिंग करने वाली टीम में प्रो. एनएन पांडेय, एसके पांडेय, सुधीर कुमार वर्मा, संजय मिश्र, डॉ. एसएस बेदी, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. क्षमा पांडेय, डॉ. गौरव राव, डॉ. आभा त्रिवेदी आदि शामिल रहे।

जिलों में परीक्षा केंद्र, प्रतिभागी और अनुपस्थित
आगरा : 89 : 44497 : 5193
अलीगढ़ : 35 : 17613 : 1276
अयोध्या : 47 : 23668 : 897
आजमगढ़ : 73 : 36778 : 1557
बरेली : 71 : 35688 : 2422
गाजियाबाद : 50 : 25154 : 2524
गोरखपुर : 102 : 50776 : 3482
जौनपुर : 64 : 32069 : 1591
झांसी : 34 : 17291 : 1285
कानपुर : 91 : 45590 : 3644
लखनऊ : 145 : 72545 : 5258
मेरठ : 98 : 49065 : 3472
मुरादाबाद : 69 : 34490 : 3086
प्रयागराज : 120 : 59940 : 2805
वाराणसी : 128 : 64035 : 4318

पूरे प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा बिना किसी समस्या के संपन्न हुई है। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर लगातार ऑनलाइन मॉनीटरिंग की गई। वाराणसी में एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन लेकर पहुंचा था लेकिन उसे पकड़ लिया गया। - प्रो. बीआर कुकरेती, राज्य समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें