फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल में गन्ने के खौलते रस से झुलसे दो कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड में वायलर हाउस में वाल्व खोलते समय गन्ने के खौलते रस से दो कर्मचारी झुलस गए, जिनका चीनी मिल के अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। सुधार न होने पर चीनी मिल के डॉ अनुराग सेठ की निगरानी में एक घायल रामप्रवेश गिरि को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को चीनी मिल में एम ब्लाक निवासी हेड फिटर 56 वर्षीय रामप्रवेश गिरि अपने हेल्पर एस ब्लॉक निवासी 38 वर्षीय विनय कुमार के साथ मिल के वॉयलर हाउस में गन्ने के जूस की पाइप लाइन का वाल्व खोल रहे थे, तभी अचानक वाल्व से गन्ने के गर्म जूस की धार से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में दोनों को चीनी मिल के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ अनुराग सेठ ने प्राथमिक उपचार के बाद विनय को छुट्टी दे दी, वहीं चीनी मिल अस्पताल के डॉ अनुराग सेठ की निगरानी में रामप्रवेश गिरि को लखनऊ के चरक अस्पताल ले जाया गया है। फैक्ट्री मैनेजर आरके मिश्र ने बताया कि वायलर हाउस पर गन्ने के जूस पाइप पर लगा वाल्व अधिक खुलने से हादसा हुआ है। चीनी मिल डॉक्टर अनुराग सेठ की निगरानी में एंबुलेंस से रामप्रवेश को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। जबकि विनय को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें