फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को नमन कर अर्पित की श्रद्धंाजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को डीडी पुरम में शहीद पंकज अरोड़ा चौक पर हवन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, प्रांतीय संपर्क प्रमुख मुकुंद जोशी, अमर सिंह परमार आदि मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सरकार से आतंकियों को मौत देने की मांग की। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उप्र ने संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। क्षेत्रीय अध्यक्ष एएच रिजवी, राजबाबू पटेल आदि मौजूद रहे। पैराडाइज सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय राज शर्मा के नेतृत्व में गांधी पुरम स्थित राधा कृष्ण मंदिर से कैंडिल मार्च निकाला। जिसके बाद शोकसभा कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें